युवा खिलाड़ियों ने दर्ज कराई उपस्थिति
अनिल कुंबले की कलम से
आईपीएल का चौथा संस्करण शुरू हुए 10 दिन बीत चुके हैं। सभी टीमों ने अंकों का खाता खोल लिया है और कोई भी टीम ऐसी नहीं है जिसने हार का स्वाद न चखा हो।
इस वर्ष की शुरुआत में हुई नीलामी के बाद सभी टीमें नए खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाने में लगी हुई हैं। मुझे यह देखकर सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा है कि बहुत से युवा खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
यहाँ युवा शब्द से मेरा मतलब उम्र से नहीं बल्कि अनुभव और खिलाड़ी को मिले अवसरों से है। इस टूर्नामेंट में पॉल वल्थाटी से बड़ा सितारा कोई और नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने अब तक बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वल्थाटी शतक लाजवाब प्रयास था। उस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को दबाव में खेलते हुए करीब 190 रनों की जरूरत थी। सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह रही कि अगले मैच में भी उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही। डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखकर लगा कि वे सिर्फ एक मैच के हीरो नहीं हैं।
गत विजेता टीम के खिलाफ शतकीय पारी के बाद सभी की जुबाँ पर वल्थाटी का नाम था। अखबार और न्यूज चैनल उनकी तारीफ करने में जुटे थे। ऐसे में वल्थाटी को इस शोहरत से अप्रभावित देखकर अच्छा लगा। मुझे महसूस हुआ कि वे मानसिक रूप से परिपक्व खिलाड़ी हैं।
वल्थाटी के अलावा अंबाटी रायूडू के प्रदर्शन ने भी प्रभावित किया। ये दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी तक भारतीय टीम में मौका नहीं मिला। यदि इन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखी तो मुझे कोई शक नहीं कि जल्द ही ये भारतीय टीम में भी जगह बना लेंगे।
मुझे लक्ष्मीपति बालाजी की गेंदबाजी ने भी प्रभावित किया। करीब 8 वर्ष पूर्व बालाजी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था तो अपने समर्पण और क्षमता से उन्होंने सभी को प्रभावित किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश चोटों के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ।
एक समय ऐसा भी था, जब लोगों को लगा कि उनका करियर समाप्त हो गया है, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए फिर से वापसी की। उन्हें अपने गेंदबाजी एक्शन में परिवर्तन करना पड़ा और गेंदों की गति भी कम हुई। इसके बावजूद वे अपनी चतुराई व लाइन लैंथ से बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वे इस बात का श्रेष्ठ उदाहरण हैं कि व्यक्ति में यदि साहस हो तो कुछ भी असंभव नहीं। -हॉक आई