मैंने सिर्फ ईमानदारी से खेला-मैकुलम
चेन्नई सुपर किंग्स पर सोमवार को मिली जीत के बाद मैन ऑफ द मैच कोच्चि टस्कर्स के ब्रैंडम मैकुलम ने कहा कि उन्होंने ईमानदारी से खेला जिसके लिए उन्हें इस खिताब से नवाजा गया।
मैकुलम ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि जब बारिश शुरू हुई तो टीम काफी निराश थी लेकिन शुक्र है कि कोच्चि मैच बचाने में कायमाब रही। मैकुलम ने विपक्षी टीम के 131 के लक्ष्य को पार करने के लिए शानदार 47 रनों का योगदान दिया था।
मैन ऑफ द मैच मैकुलम ने कहा कि मैंने मैच को पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ खेला और इस भावना को बनाए रखा जिससे मुझे यह खिताब मिला है। हालाँकि यह भावना कभी होती है तो कभी नहीं।
टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए मैकुलम ने कहा कि पार्थिव पटेल और माहेला जयवर्द्धने ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि टीम में कई बढ़िया खिलाड़ी हैं और जिस तरह ब्रैड हॉज और रविंद्र जडेजा ने आखिरी में खेला वह काबिले तारीफ है।
विपक्षी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम की हार के लिए बारिश को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा हम शुरुआत से बेहतर स्थिति में थे। हम शीर्ष क्रम में खेल रहे थे और महज नौ ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रनों के पास पहुँच गए थे और यह बेशक बढ़िया प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि आखिरी के ओवर रन बटोरने के लिहाज से बेहद अहम थे लेकिन बारिश के कारण तीन ओवरों का नुकसान हुआ।
कोच ने कहा सुरेश रैना ने बेहतरीन 50 रनों की पारी खेली और हम और रन बटोरना चाहते थे लेकिन उनका आउट होने से टीम दबाव में आ गई। आखिरी के करीब पाँच ओवरों में हम खेल में वापसी नहीं कर पाए। इससे पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कोच्चि से मिली हार का पूरा ठीकरा बारिश पर थोप चुके हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को यहाँ खेले गए मैच में बारिश के कारण 20 ओवरों के मैच को घटाकर 17 ओवर का कर दिया गया था जिसमें सुपर किंग्स को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। धोनी की कप्तानी वाली सुपर किंग्स को आईपीएल में अब तक चार मैचों में से मिली यह दूसरी हार है। (वार्ता)