1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

बाउचर के अनुभव का लाभ मिलेगा-वाटमोर

कोलकाता नाइट राइडर्स डेव वाटमोर मार्क बाउचर आईपीएल 4
कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच डेव वाटमोर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर मार्क बाउचर के आने से उनकी टीम को फायदा मिलेगा क्योंकि बाउचर को उपमहाद्वीप की पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव है।

वाटमोर ने कहा, ‘बाउचर काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके पास उपमहाद्वीप में खेलने का काफी अनुभव है। वह किसी भी रोल में फिट हो सकते हैं। हमें उम्मीद है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।’ बाउचर ऑस्ट्रेलिया के घायल विकेटकीपर ब्राड हाडिन की जगह आ रहे हैं। हाडिन की उंगली में फ्रेक्चर हो गया है।

वाटमोर ने कहा, ‘हम आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहते हैं। अभी काफी क्रिकेट खेलनी बाकी है। हमने कुछ मैच हारे हैं लेकिन अब हम जीत की राह पर हैं और इसे कायम रखना चाहेंगे।’ (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें