1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

बल्लेबाजों के लिए संभलने का समय

कोलकाता नाइट राइडर्स
कोच्चि टस्कर्स केरल के हाथों मिली छह रन की हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कहा कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लिए यह संभल जाने का वक्त है।

कोच्चि ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईडन गार्डन्स में सात विकेट खोकर 132 रन बनाए लेकिन नाइटराइडर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी।

हार के लिए बल्लेबाजों, खासकर मध्यक्रम को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर ने कहा कि यह पूरी तरह से बल्लेबाजों की असफलता है। विकेट काफी बेहतर था और हम आसानी से लक्ष्य का पीछा कर सकते थे।

उन्होंने कहा कि हमारे मध्यक्रम की अब तक परीक्षा नहीं हुई है और मुझे भरोसा है कि यह उनके लिए संभल जाने का समय है। हर दिन कोई एक खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर सकता। किसी को अपना हाथ उठाकर कहना होगा कि यह मेरा दिन है और टीम को आगे ले जाएगा।

गंभीर ने कहा कि हमारी बल्लेबाजी में गहराई है। हमारे पास यूसुफ पठान, इयान मोर्गन जैसे मैच को अंत तक ले जाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें