पिच पर सचिन की टिप्पणी से खफा आरसीए
राजस्थान क्रिकेट संघ के सचिव संजय दीक्षित ने जयपुर की पिच की आलोचना करने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंडुलकर को आड़े हाथों लिया।
दीक्षित ने ट्विटर पर लिखा, ‘रणजी सर्किट में मुंबई सबसे अशिष्ट टीम है। आईपीएल में भी उन्होंने यह साबित कर दिया।’
उन्होंने लिखा, ‘वेंकट सुंदरम (पिच रेग्यूलेटर) पिच बनने के तीन दिन बाद आए थे और मुंबई के दावों को उन्होंने खारिज किया। मुंबई हार पचा नहीं पा रही। रणजी में भी वे ऐसा ही करते हैं।’
राजस्थान रायल्स से हारने के बाद मुंबई के कप्तान तेंडुलकर ने कहा था कि जयपुर में पिच काफी खराब थी और इस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था। (भाषा)