पठान बंधुओं की राह पर वल्थाटी-रायडु
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 13 सितंबर 2007 को जब इंडियन प्रीमियर लीग की घोषणा की थी तो क्रिकेट जगत केवल एक पठान यानी इरफान पठान से परिचित था लेकिन अप्रैल 2008 में जब यह ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट खेला गया तो दुनिया को यूसुफ पठान के बारे में भी पता चला जिन्हें आज चोटी के ‘बिग हिटर्स’ में शामिल किया जाता है।
यूसुफ पठान ने तब 16 मैच में 435 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और उसके तुरंत बाद जून 2008 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल गया। सिर्फ यूसुफ पठान ही नहीं पिछले तीन वषरें में कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारतीय टीम जगह बनाने का अपना सपना पूरा किया और अब पाल वल्थाटी और अंबाती रायडु भी इसी राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
मुंबई में जन्में और अब तक प्रथम श्रेणी मैचों में भी प्रवेश नहीं कर पाने वाले वलथाटी ने आईपीएल के चौथे सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से तीन मैच में 201 रन बना लिए हैं, जिसमें नाबाद 120 रन और 75 रन की दो उपयोगी पारियाँ शामिल हैं। वहीं मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज अंबाती रायडु ने तीन मैचों में दो अर्धशतक जमाकर सचिन तेंडुलकर को भी अपना मुरीद बना दिया है।
अब जबकि कप्तान महेंद्रसिंह धोनी सहित चोटी के क्रिकेटर वेस्टइंडीज दौरे में एकदिवसीय श्रृंखला से विश्राम चाहते हैं तब वल्थाटी और रायडु दोनों को आईपीएल में अपने जानदार खेल के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।
पठान ने 2008 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं को अपना मुरीद बना दिया था और आईपीएल के तुरंत बाद जब बांग्लादेश में त्रिकोणीय श्रृंखला हुई तो उनका राष्ट्रीय टीम में चयन कर लिया गया। आईपीएल के पहले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ही खेलने वाले जडेजा ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और उन्हें जल्द ही ऑलराउंडर के तौर पर भारतीय टीम में जगह मिल गई।
पंजाब के मध्यम गति के गेंदबाज गोनी का पहले सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने अच्छा उपयोग किया था। गोनी ने 16 मैच में 17 विकेट लिए और पाकिस्तान में जून 2008 में खेले गए एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल हो गए। आईपीएल के पहले सत्र में 13 मैच में 11 विकेट लेने वाले बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भी एशिया कप से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उतरने का मौका मिला।
तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने रणजी ट्राफी में कई लाजवाब पारियाँ खेली लेकिन चयनकर्ता आकर्षित नहीं हुए। हालांकि आईपीएल में दो अच्छी पारियों से वह सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल रहे और अगस्त 2008 में भारतीय टीम का हिस्सा बन गए।
मुंबई के अभिषेक नायर ने आईपीएल के पहले दो सत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। पहले सत्र में उन्होंने 206 रन बनाये जबकि दक्षिण अफ्रीका में 2009 में खेले गये आईपीएल में उनके नाम पर 193 रन दर्ज थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से भी प्रभावित किया, जिससे उन्हें जून 2009 में वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया।
विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा, तेज गेंदबाज विनयकुमार और उमेश यादव तथा स्पिनर आर. अश्विन आईपीएल 2010 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। इसके तुरंत बाद जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए जब शीर्ष खिलाड़ियों को विश्राम दिया गया तो इन चारों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल गया।
धोनी के राज्य झारखंड के सौरभ तिवारी ने भी पिछले आईपीएल में 16 मैच में 419 रन बनाए थे लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के लिए अक्तूबर तक का इंतजार करना पड़ा। इन सभी खिलाड़ियों को भारत की तरफ से खेलने का फायदा इस साल जनवरी में हुई नीलामी में मिला और इनमें से कुछ खिलाड़ी करोड़ों में बिके। (भाषा)