पंजाब के तूफान में उड़े राजस्थान रायल्स
शान मार्श (71) और पॉल वल्थाटी (46) के तूफानी प्रहारों से किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-चार का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर राजस्थान रायल्स को आज रात 48 रन से ध्वस्त कर दिया। पंजाब की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जबकि राजस्थान की छह मैचों में तीसरी हार है।
मार्श के मात्र 42 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन तथा जबरदस्त फार्म में चल रहे वलथाटी के 31 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से पंजाब ने अपने घरेलू मैदान में सात विकेट पर 195 रन का विशाल स्कोर बनाया।
राजस्थान के लिए यह स्कोर बडा साबित हुआ और टीम चार विकेट 49 रन पर गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौट पाई1 राजस्थान ने सात विकेट पर 147 रन बनाए।
राहुल द्रविड आठ. स्वप्निल अस्नोदकर नौ. शेन वाटसन चार चौकों की मदद से 24 रन और रोस टेलर शून्य पर आउट हुए1 प्रवीण कुमार ने अस्नोदकर और वाटसन के विकेट झटके जबकि रेयान हेरिस ने द्रविड और लेग स्पिनर पीयूष चावला ने टेलर को आउट किया1
स्टुअर्ट बिन्नी (30 रन, दौ चौके, एक छक्का) और अशोक मिनारिया (34 रन, दो चौके, एक छक्का) ने पांचवे क्रिकेट के लिए पाँच ओवर में 50 रन जोडे1 लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही राजस्थान का संघर्ष समाप्त हो गया1
रेयान मैक्लारेन ने बिनी को और भार्गव भट्ट ने मिनारिया को डग आउट में भेजा। अभिषेक राउत ने 25 रन बनाए। राजस्थान सात विकेट पर 147 रन ही बना सका।
प्रवीण ने 22 रन पर दो विकेट, भट्ट ने 20 रन पर दो विकेट, हैरिस ने 34 रन पर एक विकेट, चावला ने 24 रन पर एक विकेट और मैक्लारेन ने 24 रन पर एक विकेट लिया।
इससे पहले मार्श (71) और वलथाटी (46) की विस्फोटक पारियों से किंग्स इलेवन पंजाब ने सात विकेट पर 195 रन का टूर्नामेंट का अब तक का सबसे बडा स्कोर खड़ा कर दिया।
पंजाब ने पहले दो ओवर में नो बाल के कारण कप्तान एडम गिलक्रिस्ट और वलथाटी को मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे तेज शुरूआत की और तीन ओवर में ही 50 रन ठोक डाले।
गिलक्रिस्ट ने 16 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन और वलथाटी ने 31 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 46 रन ठोके। (वार्ता)