नानेस की जगह गेल रायल चैलेंजर्स में शामिल
बेंगलुरू। बगल की चोट के कारण आईपीएल-चार के शेष मैचों से बाहर हो चुके ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डर्क नानेस के स्थान पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल को रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू में शामिल किया गया है।
हालाँकि गेल को आईपीएल में खेलने के लिए अभी तक कैरेबियाई बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है। टूर्नामेंट के नियमों के मुताबिक किसी भी विदेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खेलने के लिए अपने घरेलू बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होता है।
गेल पर आईपीएल-चार के लिए जनवरी में बेंगलुरू में हुई नीलामी में किसी ने भी भाव नहीं लगाया था। वह टूर्नामेंट के पहले तीन संस्करणों में वह कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेले थे।
नानेस को चैलेंजर्स के दूसरे मैच के दौरान चोट लगी थी। बेंगलुरू टीम ने उन्हें साढ़े छह लाख डॉलर में खरीदा था और आईपीएल नियमों के गमुताबिक उनकी जगह आने वाले खिलाड़ी को इससे ज्यादा रकम नहीं दी जा सकती है।
वर्ष 2009 के उपविजेता रॉयल चैलेंजर्स की टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही है और उसे पाँच में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि राजस्थान रायल्स के साथ उसका मैच बारिश के कारण धुल गया। टीम दो अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है लेकिन गेल के आने से टीम के प्रदर्शन में सुधार आ सकता है। (वार्ता)