डेयरडेविल्स की धमाकेदार जीत
सहवाग और वार्नर ने जमाए अर्धशतक
कप्तान वीरेंद्र सहवाग और डेविड वार्नर के दमदार अर्धशतकों की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में शनिवार को यहाँ 29 रन की जीत के साथ किंग्स इलेवन पंजाब के विजयी अभियान पर रोक लगाते हुए दूसरी जीत दर्ज की।
सहवाग (77) और वार्नर (77) के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड 146 रन की साझेदारी से डेयरडेविल्स ने चार विकेट पर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में किंग्स इलेवन टीम पंजाब शान मार्श (95) की जानदार पारी के बावजूद छह विकेट पर 202 रन ही बना सकी। मार्श ने 46 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और छह छक्के जड़े। सहवाग ने पंजाब की पारी के दौरान तीन कैच भी लपके।
इससे पहले सहवाग ने सिर्फ 35 गेंद में आठ चौके और चार छक्के जड़े जबकि वार्नर ने 48 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के मारे। इन दोनों की दमदार पारी की मदद से दिल्ली की टीम आईपीएल चार का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
दिल्ली की टीम की पाँच मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि जीत की हैट्रिक बनाकर यहाँ पहुँची किंग्स इलेवन की इतने ही मैचों में यह दूसरी हार है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम भाग्यशाली रही जब पारी की दूसरी ही गेंद पर विकेटकीपर नमन ओझा ने गिलक्रिस्ट का कैच छोड़ दिया। इस मौके पर दुर्भाग्यशाली गेंदबाज मोर्ने मोर्कल रहे। बेहतरीन फार्म में चल रहे पाल वल्थाटी ने इरफान पठान पर लगातार दो छक्के जड़े, लेकिन वह इसी गेंदबाज के अगले ओवर में शार्ट गेंद को पुल करने के प्रयास में प्वाइंट पर योगेश नागर को कैच दे बैठे।
गिलक्रिस्ट को इसके बाद साथी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शान मार्श के रूप में भरोसेमंद जोड़ीदार मिला। दोनों ने सिर्फ 41 गेंद में 72 रन की साझेदारी की। मार्श ने मोर्कल पर दो चौकों के साथ शुरुआत की, जबकि गिलक्रिस्ट ने पठान पर लगातार तीन चौके मारे।
मार्श ने वरुण आरोन की गेंद को स्क्वायर लेग क्षेत्र में चार रन के लिए भेजकर 6.1 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुँचाया। इस बल्लेबाज ने आरोन और नागर की गेंद पर छक्का भी मारा। गेंदबाजी के कत्लेआम के बीच सहवाग ने नौवें ओवर मे जब गेंद अजित अगरकर को थमाई तो गिलक्रिस्ट ने उन पर लगातार चार चौके मारे। यह बल्लेबाज हालाँकि आरोन की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हो गया। उन्होंने 33 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का जड़ा।
दिनेश कार्तिक (6) भी इसके बाद अगरकर की गेंद को हवा मे लहरा गए और सहवाग ने स्क्वायर लेग पर आसान कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया। इस बीच मार्श ने जेम्स होप्स की गेंद पर चौके के साथ सिर्फ 27 गेंद में 50 रन का आँकड़ा छुआ।
होप्स ने डेविड हसी (20) को पैवेलियन भेजकर दिल्ली को चौथी सफलता दिलाई। मार्श ने आक्रामक तेवर कायम रखते हुए अगरकर और मोर्कल पर छक्का जड़ा, लेकिन वे मोर्कल की लेंथ बाल को मिडविकेट पर खेलने के प्रयास में सहवाग को मिड ऑफ पर कैच दे बैठे जिससे पंजाब की टीम की रही सही उम्मीदें भी खत्म हो गईं।
सहवाग ने सिर्फ 35 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन की पारी खेली, जबकि वार्नर ने 48 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और चार छक्के जड़ते हुए 77 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 146 रन की रिकॉर्ड साझेदारी भी की जिससे दिल्ली की टीम आईपीएल चार का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
इससे पहले दिल्ली के लिए सहवाग और वार्नर के अलावा वेणुगोपाल राव (15 गेंद में नाबाद 28, तीन चौके और एक छक्का) और नमन ओझा (आठ गेंद में नाबाद 19 रन, एक चौका और दो छक्के) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
दिल्ली की टीम को सहवाग और वार्नर की जोड़ी ने घसियाली पिच पर तूफानी शुरुआत दिलाई। वार्नर ने पहले ओवर में ही प्रवीण कुमार पर दो चौकों के साथ अपने तेवर दिखाए, जबकि सहवाग ने इसी गेंदबाज के अगले ओवर में कमजोर शॉट से खाता खोलने के बाद लगातार गेंदों को सीमा रेखा के दर्शन कराए।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रेयान हैरिस दिल्ली के बल्लेबाजों पर कुछ देर लगाम कसने में सफल रहे, लेकिन उनके हमवतन वार्नर ने चौथे ओवर की उनकी अंतिम गेंद को मिडविकेट के ऊपर से छह रन के लिए भेजा। सहवाग ने अगले ओवर में प्रवीण को निशाना बनाते हुए उनके ओवर में तीन चौके जड़े और पाँच ओवर में टीम का स्कोर 52 रन तक पहुँचाया।
पंजाब के कप्तान गिलक्रिस्ट ने इसके बाद गेंद शलभ श्रीवास्तव को थमाई जिनका स्वागत वार्नर ने सीधे छक्के के साथ किया। गिलक्रिस्ट ने गेंदबाजी में लगातार बदलाव किए, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिला। कप्तान ने नौवें ओवर में जब गेंद वल्थाटी को थमाई तो वार्नर ने उनकी गेंद पर छक्के के साथ सिर्फ 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर मे बैकवर्ड प्वाइंट क्षेत्र से गेंद को चार रन के लिए भेजकर सिर्फ 8.4 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुँचाया। सहवाग ने भी इस बीच लेग स्पिनर पीयूष चावला पर चार चौके मारे।
सहवाग ने शलभ की गेंद पर दो रन के साथ सिर्फ 28 गेंद में आठ चौकों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इसी ओवर में मैच का अपना पहला छक्का भी जड़ा। सहवाग ने इसके बाद हसी पर भी लगातार तीन छक्के जड़े, लेकिन इसी गेंदबाज की अगली गेंद को भी छह रन के लिए भेजने के प्रयास में मिडविकेट पर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे।
योगेश नागर (11) और आरोन फिंच (03) जल्दी पैवेलियन लौटे लेकिन वेणुगोपाल और ओझा ने अंतिम ओवरों में कुछ आकषर्क शॉट खेलते हुए टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुँचाया। दोनों ने हैरिस के अंतिम ओवर में 22 रन जोड़े। (भाषा)