जीत की लय बरकरार रखेंगे : वॉर्न
PTI
वॉर्न ने मैच के बाद कहा कि यह हमारे लिए बेहद शानदार जीत थी। अजिंक्या रहाणे और रॉस टेलर ने शानदार प्रदर्शन कर हमें जीत की मंजिल तक पहुँचाया। मैं टूर्नामेंट में अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम 11 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
कप्तान ने कहा कि हमारी टीम का माहौल काफी अच्छा है, जिससे युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम आगामी मैचों में इसी तरह प्रदर्शन करेगी और जीत दर्ज करेगी।
47 रन बनाकर 'मैन ऑफ द मैच' रहे टेलर ने कहा मैंने आज अच्छा प्रदर्शन किया। नई फ्रेंचाइजी की ओर से खेलकर और 'मैन ऑफ द मैच' बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।
उन्होंने कहा क्रीज पर अशोक मीनारिया और रहाणे ने मेरा अच्छा साथ दिया। हालांकि हमारी टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अभी हमें मंजिल हासिल करने के लिए लंबा सफर तय करना है। (भाषा)

