जीत की राह पर लौटने के लिए उतरेगा चेन्नई
लगातार दो मैच हार चुकी चेन्नई सुपर किंग्स का सामना आईपीएल में कल पुणे वॉरियर्स से होगा तो उसके इरादे जीत की राह पर लौटने के होंगे ।
महेंद्रसिंह धोनी की टीम पाँच में से तीन मैच हारकर अंकतालिका में नीचे से दूसरे स्थान पर है। उसे पराजय का सामना चेन्नई से बाहर हुए मैचों में करना पड़ा है, लिहाजा अपने दर्शकों के सामने उसे फॉर्म में लौटने की उम्मीद होगी।
पिछले साल भी चेन्नई की टीम लीग चरण में बाहर होने की कगार पर थी लेकिन बाद में पासा पलटा और उसने खिताब जीता। कोलकाता नाइट राइडर्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने वाली चेन्नई को कोच्चि टस्कर्स, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब ने मात दी है।
इसके बावजूद कोच स्टीफन फ्लेमिंग टीम में बदलाव के पक्ष में नहीं है। चेन्नई की बल्लेबाजी माइक हसी, धोनी, सुरेश रैना और श्रीकांत अनिरूद्ध पर निर्भर करती है। धोनी की चिंता का सबब हालाँकि गेंदबाजी है।
श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर सूरज रणदीप अभी तक लय हासिल नहीं कर सके हैं। चार मैचों में 15 ओवर में वह 120 रन दे चुके हैं। पिछले सत्रों में प्रभावी रहे आर अश्विन ने पांच मैचों में सिर्फ चार विकेट लिये और 143 रन दे डाले।
दूसरी ओर पुणे वारियर्स के कप्तान युवराज सिंह पिछले दो मैच हारने के बाद अपने अभियान को ढर्रे पर लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। टीम बल्लेबाजी में बहुत हद तक युवराज और जेसी राइडर पर निर्भर करती है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है।
मुंबई से हारे मैच में राबिन उथप्पा फॉर्म में लौटे और कल वह इस लय को बरकरार रखने की कोशिश में होंगे। गेंदबाजी पुणे की कमजोर कड़ी साबित हुई है। वेन परनेल ने किफायती गेंदबाजी तो की लेकिन अधिक विकेट नहीं ले सके। (भाषा)