जीत का चौका लगाने उतरेंगे चैलेंजर्स
पिछले तीन मैच जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम शुक्रवार को यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल चार में पिछले तीन मैच हार चुकी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को लगातार चौथी हार थमाकर अपनी जीत का चौका पूरा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
डेनियल विटोरी की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स की टीम ने जीत से साथ टूर्नामेंट का आगाज करने के बाद लगातार तीन मैचों में हार झेली थी और एक मैच बेनतीजा लगा। इसके बाद तो मानो जैसे विटोरी की टीम नए ही रंग में लौट आई है। टीम ने पिछले तीन मैचों में प्रतिद्वंद्वी टीमों को धूल चटाई है।
बेंगलुरू की टीम ने अब तक खेले आठ मैचों में से चार में जीत हासिल की है और तीन में उसे हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। टीम कुल नौ अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है। शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए टीम किंग्स इलेवन पंजाब को हराने के लिए पूरा जोर लगा देगी।
वहीं किंग्स इलेवन भी इस तरह से उतार चढ़ाव से गुजरे हैं। एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में टीम ने हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने के बाद पाल वलथाटी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की लेकिन इसके बाद टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में सात मैच खेले हैं जिनमें उसे तीन जीत नसीब हुई है और चार में हार झेलनी पड़ी है। टीम के छह अंक है और वह अंकतालिका में नौवें नंबर पर है। पंजाब की टीम शुक्रवार को बेंगलुरू का चैलेंज ध्वस्त कर अपनी हार का क्रम तोड़ने की पूरी कोशिश करेगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के किंग्स इलेवन को यदि इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हालांकि वल्थाटी टूर्नामेंट में टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए है लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 33 रन बनाने के अलावा पिछले तीन मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकल पाए हैं।
वैसे भी एक ही खिलाड़ी से हर मैच में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती। टीम के लिए शान मार्श भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल पा रहा है। गिलक्रिस्ट भी बल्ले से रन बनाने में सफल नहीं रहे हैं और उनका साथ नहीं दे पाए हैं।
कप्तान गिलक्रिस्ट भी इस बात से वाकिफ हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद कहा था.. शान मार्श लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन हम अकेले उनके भरोसे सब कुछ नहीं छोड़ सकते। मार्श ने पिछले चार मैचों में 232 रन बटोरे हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में 61 रन की शानदार पारी खेली थी। लेकिन इसके बावजूद टीम को 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
गेंदबाजी की बात करें तो प्रवीण कुमार टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पीयूष चावला हालांकि विकेट निकाल रहे हैं लेकिन साथ ही खूब रन भी लुटा रहे हैं। इसके अलावा किंग्स के क्षेत्ररक्षण में भी खामियां हैं। टीम ने मुंबई के खिलाफ चार कैच छोड़े थे। यदि टीम को हार का क्रम तोड़ना है तो उसे पिछली गलतियों से सबक लेते हुए उन्हें किसी भी हाल में दोहराना नहीं होगा।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स हार की हैट्रिक से पूरी तरह से उबर चुके हैं और उन्होंने पिछले मैचों में कोलकाता नाइटराइडर्स को 29 रन, दिल्ली डेयरडेविल्स को आठ विकेट और पुणे वारियर्स को 26 रन से हराकर साबित कर दिया है कि वह अपनी लय में लौट चुके हैं।
मगर कप्तान विटोरी इस बात से वाकिफ हैं कि ट्वेंटी-20 के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता इसलिए जीत की लय बरकरार रखने के लिए उन्हें हर मैच में नए सिरे से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उनके पास विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे धांसू बल्लेबाज हैं।
कोहली टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने पुणे वारियर्स के खिलाफ भी 67 रन की जानदार पारी खेली थी। वहीं गेल भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने भी वारियर्स के खिलाफ 49 रन बनाकर उन्हें धूल चटाने में अहम भूमिका अदा की थी।
हालांकि विश्वकप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अपनी पुरानी फॉर्म में पूरी तरह से वापस नहीं लौटे हैं लेकिन पंजाब के खिलाफ वह विकेट चटकाने को बेताब होंगे। इसके अलावा टीम के पास श्रीनाथ अरविंद और अभिमन्यु मिथुन जैसे गेंदबाज हैं जो विकेट लेकर प्रतिद्वंद्वी को दबाव में लाने की काबिलियत रखते हैं।
साथ ही टीम के पास तिलकरत्ने दिलशान, ए बी डीविलियर्स, कोहली, गेल, मोहम्मद कैफ, सौरभ तिवारी, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विटोरी के रूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक हैं। विटोरी की टीम अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से किंग्स इलेवन को मात देकर अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने का निश्चय मन में लेकर ही शुक्रवार को मैदान में उतरेगी तो वहीं किंग्स इलेवन चैलेंजर्स के मंसूबों पर पानी फेरने की हर संभव कोशिश करेंगे। (वार्ता)