1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

चोट के कारण आईपीएल से हटे हाडिन

आईपीएल 4
ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हाडिन की अँगुली में फ्रैक्चर हो गया है और वह कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में आगे नहीं खेल पाएंगे।

हाडिन ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गये थे। उनका नई दिल्ली में एमआरआई किया गया, जिससे पता चला कि चोट अभी ठीक नहीं हुई है। वह अब ऑपरेशन के लिए स्वदेश लौटेंगे।

यह 33 वर्षीय विकेटकीपर केकेआर की तरफ से पहले तीन मैच में नहीं खेल पाया था क्योंकि तब वह राष्ट्रीय टीम से जुड़े हुए थे।

उन्होंने केकेआर की तरफ से केवल एक मैच खेला। कोलकाता में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेल गए इस मैच में उन्होंने 18 रन बनाए थे।

नाइटराइडर्स के कोच डेव व्हाटमोर ने हाडिन के चोटिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि हम जल्द ही उनके स्थान पर दूसरे खिलाड़ी के नाम की घोषणा करेंगे। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें