1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

गिलक्रिस्ट ने मुंबई पर निशाना साधा

मुंबई इंडियंस
WD
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने डेवी जैकब्स के घायल होने के बाद मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग करने के चोटिल अंबाती रायुडू के फैसले पर हैरानी जताई।

गिलक्रिस्ट ने 23 रन से हार के बाद कहा कि अंबाती चोट के कारण बाहर थे। हमने उन्हें घायल होते और दर्द से कराहते देखा लेकिन जब जैकब्स को घायल होकर बाहर जाना पड़ा, तब अचानक अंबाती खेलने के लिए फिट कैसे हो गए? आप या तो फिट हैं या अनफिट।

उन्होंने कहा मुझे पता है कि इसके खिलाफ कोई नियम नहीं है लेकिन सवाल तो उठेंगे ही। यदि फील्डर फिट नहीं है तो रोहित शर्मा को विकेटकीपिंग करनी चाहिए थी। दो गेंद बाद अंबाती ने बेहतरीन कैच भी लपका। अब आप लोग ही लिखिये कि यह सही था या नहीं।

गिलक्रिस्ट ने कहा लेकिन यह हमारी हार का कारण नहीं है। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन किंगफिशर खेलभावना पुरस्कार के लिए हमें इस मैच से दस अंक मिलने चाहिए। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें