कोच्चि की चेन्नई पर रोमांचक जीत
ब्रेंडन मैक्कुलम के तूफानी 47 (33 गेंद) के बाद पार्थिव पटेल के 26 गेंदों में 34 रनों की बदौलत कोच्चि ने गत विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स को अत्यन्त रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया।
बारिश की वजह से 17-17 ओवरों के मैच में कोच्चि को जीत के लिए 132 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन ब्रेड हॉग ने नाबाद 19 और रविंदर जडेजा ने नाबाद 16 रन बनाकर अपनी टीम को 15 ओवर में ही जीत दिला दी। कोच्चि ने 15 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।
कोच्चि को एक समय जीत के लिए 50 गेंदों में 59, 33 गेंदों में 33 और 25 गेंदों में 25 रन चाहिए थे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, वैसे-वैसे जीत कोच्चि के निकट आती चली गई। ये फासला 20 गेंद में 13 और फिर 13 गेंदों में केवल 2 रन का रह गया था। तभी एक चौके ने कोच्चि की जीत पर मुहर लगा दी, जबकि 12 गेंदें फेंकी जाना शेष थी। आर. अश्विन ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए।
इससे पूर्व सुरेश रैना (50) के शानदार अर्द्धशतक से गत चैंपियन चेन्नई ने चार विकेट पर 131 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। रैना ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए मात्र 40 गेंदों में पाँच चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए जबकि ओपनर मुरली विजय ने 28 रन का योगदान दिया।
स्थानीय नेहरू स्टेडियम में कोच्चि की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। आरपी सिंह ने माइक हसी (8) को विकेट के पीछे पार्थिव पटेल के हाथों कैच कराते हुए सुपरकिंग्स को पहला झटका दिया, लेकिन मुरली विजय और रैना ने दूसरे विकेट के लिए पाँच ओवर में 37 रन की साझेदारी की।
विजय 18 गेंदों में छह चौकों की मदद से 28 रन बनाकर तिषारा परेरा की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए। सुपरकिंग्स की पारी में अभी नौ ओवर ही हुए थे कि बारिश के कारण मैच रोक देना पड़ा। चेन्नई ने उस समय तक दो विकेट पर 65 रन बना लिए थे। बारिश बंद होने के बाद जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो ओवरों की संख्या घटाकर प्रति पारी 17 कर दी गई।
रैना और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने तीसरे विकेट के लिए छह ओवर में 48 रन की साझेदारी। बद्रीनाथ 17 गेंदों में एक चौके की मदद से 19 रन बनाकर रैफी गोमेज की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। रैना ने 39 गेंदों में पाँच चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए, लेकिन वह अपनी पारी को अधिक लंबा नहीं खींच सके और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।
कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने 13 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रन और एल्बी मोर्कल ने चार गेंदों में एक छक्के की मदद से नाबाद नौ रन बनाए। कोच्चि की तरफ से आरपी सिंह, परेरा और गोमेज ने एक-एक विकेट लिया।
(वेबदुनिया/वार्ता)