1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

एक और हार हमें बाहर कर सकती है-युवराज

राजस्थान रायल्स पुणे वारियर्स युवराज सिंह आईपीएल 4
राजस्थान रायल्स के हाथों आईपीएल चार में मिली हार से निराश पुणे वारियर्स के कप्तान युवराज सिंह ने रविवार को कहा कि उनकी टीम लगातार छह मैच गँवा चुकी है और अब एक और हार उसे प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

युवराज से रायल्स के हाथों छह विकेट से मिली हार के बाद कहा एक और हार हमें प्रतियोगिता से बाहर कर सकती है। हमें आगामी मैचों में इस बात को दिमाग में रखकर खेलना होगा। उन्होंने कहा कि हम खराब क्षेत्ररक्षण के कारण मैच हारे।
हमने तीन अहम बल्लेबाजों के कैच छोड़े जो हमें महँगा पड़ा।

विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवराज ने साथ ही कहा विश्वकप में मैं अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित कर सकता था लेकिन आईपीएल में मुझे पूरी टीम पर ध्यान देना है। इसलिए मैं ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर रहा हूँ। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता