1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

ईशांत ने कहा, शुक्रिया जहीर

ईशांत शर्मा
कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में पाँच विकेट लेने वाले डेक्कन चार्जर्स के गेंदबाज ईशांत शर्मा ने इस प्रदर्शन का श्रेय भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को दिया।

ईशांत ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार लेने के बाद कहा कि मैं जहीर खान को धन्यवाद देना चाहूँगा क्योंकि उन्होंने मुझे फिटनेस पर कड़ी मेहनत करने के लिए कहा था। उनसे मिली सीख मेरे लिए अद्‍भुत रही।

डेक्कन चार्जर्स ने खेले गए आईपीएल मैच में कोच्चि टस्कर्स को उन्हीं के घरेलू मैदान पर 55 रन से हरा दिया जिसमें जीत के नायक तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा रहे।

उन्होंने कहा कि जब हम ड्रेसिंग रूम में बैठे थे तो हमें लगा कि 130 अच्छा स्कोर है। जब आरपी की पहली गेंद पड़ी तो लगा कि इस पिच पर हम भी पहले गेंदबाजी कर सकते थे। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें