1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

आरसीबी वापसी के लिए संकल्पित

एबी डीविलियर्स की कलम से

आईपीएल
आईपीएल अनवरत एक्शन तथा मनोरंजन के लिए प्रारंभ किया गया है। यह मैदान में उपस्थित दर्शकों तथा टेलीविजन पर देख रखे दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, क्योंकि इसमें वे कभी भी बोझिल नहीं होते हैं। टीमों के लिए इसकी तेजी अपने आप में बड़ी चुनौती है।

आप एक मैच हारते हैं, एक और तथा एक और, और एकाएक हार का क्रम प्रारंभ हो जाता है तथा फिर यह बारिश की वजह से रुकता है। आप जानते हैं इसके पहले पाँच मैच हो चुके होते हैं और आपके नाम सिर्फ एक जीत ही होती है। इस समय हमारी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की यही स्थिति है।

हमारी एक शानदार फ्रेंचाइजी है। प्रशासन जबरदस्त है और प्रशिक्षण शीर्ष स्तरीय है और हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों की फौज है। इसके बावजूद वास्तविकता यह है कि हम अपनी क्षमता के अनुसार नहीं खेल पाए हैं।

इस समय हमें एक जीत और सशक्त ऑलराउंड प्रदर्शन की जरूरत है ताकि अपने अभियान को सही दिशा में बढ़ाकर शीर्ष चार टीमों में जगह बना सकें। हम उम्मीद कर रहे थे कि यह प्रदर्शन मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हो, लेकिन वर्षा ने हमारे मंसूबों पर पानी फेर दिया। हमारा अगला मैच शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स से है।

उनकी टीम मजबूत है और यह कठिन मैच रहेगा, लेकिन स्पर्धा जीतने के लिए हमें कठिन परिस्थितियों में मजबूत से मजबूत टीमों को हराना होगा। अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिए कोलकाता के खिलाफ जीत सही साबित होगी।

आरसीबी ने अब विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल की सेवाएँ हासिल कर ली है। वे अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हम व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप से इस स्थिति को सुलझाना चाहते हैं। समय कठिन है, लेकिन आरसीबी के लिए वापसी करने के लिए यह उपयुक्त है और हम ऐसा करने को संकल्पित हैं।

- हॉक आई