आईपीएल मैचों के सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सट्टेबाजी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर इसमें शामिल चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया।
गिरफ्तार लोगों में अशोक कुमार बत्रा (45), गुरतेज सिंह (35), सुमीत कुमार (24) और मुकेश कुमार (37) शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अशोक चंद ने बताया कि इन लोगों को 30 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके की एक दुकान से दिल्ली डेयरडेविल्स और कोच्चि टस्कर्स केरल के मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से 14 मोबाइल फोन, एक एलसीडी टीवी, एक लैपटॉप और एक टाटा कार्ड बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि बत्रा जहांगीरपुरी इलाके में मिनरल वाटर की बोतलों की आपूर्ति का काम करता है जबकि गुरतेज ट्यूशन टीचर है। वहीं सुमित किसी निजी कंपनी में नौकरी करता है और मुकेश सेकंड हैंर्ड मोटरसाइकिलों का एजेंट है। (वार्ता)