आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं वार्न
FILE
आईपीएल-4 की नीलामी से पहले भी इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वार्न इस सत्र में न दिखें लेकिन वह रायल्स टीम को ना नहीं कह सके। वार्न की महिला मित्र एलिजाबेथ हर्ली ने भारत आने से पहले जो संकेत दिए उनसे इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि वार्न इस सत्र के बाद आईपीएल को अलविदा कह दें।
हर्ली ने भारत आने से पहले ब्रिटिश मीडिया से कहा था कि वार्न इस टूर्नामेंट में आखिरी बार खेल रहे हैं। उन्होंने कहा था कि तमाम बाधाओं के बावजूद वार्न ने राजस्थान की बेहतरीन टीम तैयार की लेकिन यह उनका आखिरी वर्ष है। आगामी सत्रों में वह बतौर खिलाड़ी नहीं उतरेंगे। (वार्ता)

