आईपीएल-4 में खेलेंगे सौरव गांगुली
PTI
FILEआईपीएल के पहले तीन सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल चुके गांगुली को इस साल जनवरी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइसी ने नहीं खरीदा था। पुणे टीम मैनेजमेंट ने अपने चोटिल खिलाड़ी आशीष नेहरा के स्थान पर गांगुली को शामिल किया है।
पुणे वारियर्स के टीम निदेशक अभिजीत सरकार ने कहा, ''हम आशीष नेहरा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे और रिपोर्ट कल ही आई है। मैं गांगुली से पहले ही से संपर्क में था। सौरव को क्रिकेट का इतना अनुभव है जो टीम के काम आएगा। हमने कल रात को उनके नाम पर मुहर लगाई।''
आईपीएल के पहले तीन सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलने वाले गांगुली को जनवरी में हुई नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। उन्होंने केकेआर का मेंटर बनने से भी इनकार कर दिया था।
पहले कोच्चि टस्कर्स केरल ने उन्हें खरीदने की कोशिश की जिसे आईपीएल संचालन परिषद ने नामंजूर कर दिया। उन्होंने पुणे के साथ अनुबंध किया है जिससे लगातार छह मैच हार चुकी टीम को संबल मिलेगा।
पुणे वॉरियर्स का अगला मैच बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा। गांगुली संभवत: इस मैच में खेलेंगे। (भाषा/वेबदुनिया न्यूज)

