1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. आईपीएल 2011

अभी तक सपना पूरा नहीं हुआ है : वल्थाटी

आईपीएल
ND
पॉल वल्थाटी इंडियन प्रीमियर लीग ट्‍वेंटी-20 टूर्नामेंट के इस सत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन वह अचानक मिली इस सफलता से प्रभावित नहीं होना चाहते क्योंकि उनका सपना अभी पूरा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगा रहा हूँ। मेरा सपना अभी सच नहीं हुआ है, अभी तो लंबा रास्ता तय करना है।’ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ लगातार दो विजेता पारियाँ खेलने से वल्थाटी सुखिर्यों में आ गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूँ और न ही बीते समय के बारे में सोच रहा हूँ। यह लंबा टूर्नामेंट है और हमें अच्छा खेलना होगा।’ मूल रूप से वल्थाटी आंध्रप्रदेश के हैं लेकिन उनके पिता चंद्रशेखर दो दशक पहले मुंबई में बस गए थे।

चंद्रशेखर ने कहा, ‘वह बहुत कम बोलता है। मैं यह नहीं कहूँगा कि वह दब्बू है लेकिन वह अपनी चीजें खुद तक ही सीमित रखता है। वह जो हासिल करना चाहता है उसके लिए प्रतिबद्ध हो जाता है।’ (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें