20 रन कम रह गए-गिलक्रिस्ट
FILE
किंग्स इलेवन की टीम शनिवार के नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन ही बना सकी और उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता के बल्लेबाजों ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर दिया।
गिलक्रिस्ट ने कहा कि अगर उनकी टीम का स्कोर 20 रन और ज्यादा होता तो मैच की तस्वीर कुछ और हो सकती थी। उन्होंने कहा कि हमें कम से कम 20 और रन बनाने चाहिए थे। विकेट पर गेंद स्पिन हो रही थी, जिससे तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलने में भी दिक्कत हो रही थी।
किंग्स इलेवन के कप्तान ने केकेआर के स्पिनरों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की, हमने भी एक-दो विकेट भेंट स्वरूप दे दिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा और अगले मैच के लिए तैयार होना होगा। (भाषा)

