1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. zelenskyy to modi, putin does not respect you

नरेंद्र मोदी से बोले जेलेंस्की, पुतिन आपका सम्मान नहीं करते

modi with zelenskyy
zelensky to modi on putin : यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने शांति दूत के रूप में आए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन भारत और उसके नेता का सम्मान नहीं करते। ALSO READ: क्या जेलेंस्की की यह बात मानेंगे मोदी? पुतिन से हो जाएगा पंगा
 
जेलेंस्की ने भारत से कहा कि भारत का रूसी अर्थव्यवस्था पर खासा प्रभाव है। रूस से कई देशों ने तेल खरीदना बंद कर दिया है लेकिन भारत का बाजार खुला है। अगर भारत भी रूस से तेल खरीदना बंद कर दें तो इससे युद्ध समाप्त हो जाएगा।
 
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वे भी भारत जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत युद्ध खत्म करने के लिए हमारी मदद करे। उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ मजबूत रिश्ते चाहते हैं। 
 
मोदी ने यहां राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ व्यापक वार्ता की और यूक्रेन तथा रूस के बीच जारी संघर्ष का समाधान निकालने के लिए एक-दूसरे से बातचीत की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत, शांति के हर प्रयास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। ALSO READ: रूस यूक्रेन युद्ध में भारत तटस्थ नहीं, हम शांति के साथ हैं
 
गौरतलब है कि रूस ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर हमला किया था। तब से लेकर अभी तक दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। फरवरी 2022 में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था। उसके तेल और गैस खरीदने पर रोक लगाने का भी फैसला लिया था। इसके बाद भारत ने रूस से सस्ते दामों पर कच्चा तेल खरीदना शुरू किया। इसका घरेलू रिफाइनरियों को काफी फायदा हुआ। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें ईंधन की लेटेस्ट कीमत