1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. world food program wins nobel peace prize 2020

वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने जीता 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार

nobel peace prize
नई दिल्ली। नॉर्वे की नोबेल कमेटी की अध्यक्ष बेरिट राइस एंडर्सन ने शुक्रवार को इस साल के नोबेल शांत पुरस्कार के विजेता के नाम की घोषणा की। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को इस साल का नोबल पुरस्कार दिया गया है।
 
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) दुनिया भर में भूख को मिटाने और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने वाला सबसे बड़ा संगठन है। 2019 में 88 देशों के करीब 10 करोड़ लोगों तक वुर्ल्ड फूड प्रोग्राम की सहायता पहुंची।
 
इस पुरस्कार की दौड़ में डोनाल्ड ट्रंप, ग्रेटा थनबर्ग समेत 318 उम्मीदवार शामिल थे, जिनमें से 211 व्यक्ति और 107 संगठन थे।
 
उल्लेखनीय है कि नोबेल पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की याद में 1901 से प्रदान किए जा रहे हैं। इस वर्ष के चिकित्सा, भौतिकी, रसायन और साहित्य के नोबेल के पुरस्कारों की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। 
अगला लेख
ट्रंप की हैरिस पर की गई टिप्पणी को जो बिडेन ने बताया निंदनीय और गरिमा के खिलाफ