1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Woman found love in the ghost

महिला ने भूत से की शादी

amanda teague
डाउनपैट्रिक, आयरलैंड। नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक शहर में एक महिला ने ऐसी बात कर दी है जिससे हर कोई हैरान है। जिसने भी 45 वर्षीय अमांडा टीग की लव स्टोरी को सुना वह हैरान रह गया। अमांडा ने किसी मनुष्य से नहीं बल्कि कथित तौर पर एक भूत से शादी की। 
 
45 वर्षीय अमांडा टीग ने मनुष्य से नहीं बल्कि भूत से शादी की और यह शादी उन्होंने धूमधाम से रचाई। मेट्रो की एक खबर के मुताबिक, अमांडा बताती हैं- 'करीब 300 साल पहले मेरे पति जैक की मौत हो गई थी। वह हैती का समुद्री लुटेरा था। मैंने कभी उन्हें देखा नहीं लेकिन जैक बताते हैं कि वह डार्क हैं और काले लंबे बाल हैं। अपराधी होने के कारण उन्हें 1700 के दौरान मौत की सजा सुना दी गई थी। 
 
अमांडा के पूर्व पति से 5 बच्चे भी हैं लेकिन उनके साथ वह एहसास नहीं होता जो उनको जैक से मिलता है। वह बताती है- 'मैं जैक के साथ डेट पर जाती हूं, हमारी बीच में कहा सुनी भी होती रहती है। हम साथ में क्वालिटी टाइम भी स्पेंड करते हैं।' अमांडा ने बताया- 'जैक ने कभी अपने जीवनकाल में शादी नहीं की। वह एक शक्तिशाली आत्मा हैं।' जैक के प्रपोज करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
 
दोनों ने फिर धूमधाम से शादी करने का फैसला किया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। शादी के दिन उनका परिवार और 12 दोस्त शामिल हुए थे। शादी करने के बाद अमांडा ने तस्वीरें भी क्लिक कराईं जहां उनके साथ में एक झंडा लगा हुआ था। 
 
उसने अपने पति को कभी नहीं देखा लेकिन उसको लगता है कि वह पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के कैप्टन जैक स्पैरो जैसा दिखता होगा। दोनों की सगाई की रस्‍म भी हुई और जैक की मौजूदगी को प्रतीकात्‍मक मानते हुए उसकी अंगूठी एक तलवार पर रखी गई। अमांडा अपने पहले पति से अलग हो चुकी हैं। 
 
इस कहानी की अजीब बात यह है कि अमांडा से एक दिन जैक ने सपने में कहा कि वे दोनों एक हो सकते हैं, लेकिन इससे पहले अमांडा ने इंसान और आत्मा के बीच इतने घनिष्ठ संबंध के बारे में न तो सुना था और न ही देखा था। बाद में उन्‍होंने इस विषय पर काफी रिसर्च की और पाया कि वास्तव में इंसान और आत्मा के बीच गहरा रिश्ता होता है। 
अगला लेख
भारत-अफ्रीका टेस्ट : पुजारा के विश्व रिकॉर्ड का कुछ ऐसे उड़ा ट्विटर पर मजाक