सम्बंधित जानकारी
- मामा से परेशान बीएससी की छात्रा ने राष्ट्रपति से की इच्छामृत्यु की मांग
- Delhi Half Marathon में 40 हजार प्रतिभागियों के लिए तैयारियां पूरी हुईं
- जानिए JIO के नए IUC टॉपअप वाउचर से कैसे होगा आपका फायदा?
- क्या पौधों का पेटेंट किसानों और खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा है
- Dussehra 2019 upay rashi anusar : इस दशहरे पर आजमाएं अपनी राशि के सटीक उपाय
चीन के बाद EU से उलझा अमेरिका, आयात पर लगाया शुल्क
वाशिंगटन। अमेरिका ने यूरोपीय संघ से आयात किए जाने वाले 7.5 अरब डॉलर के सामान पर शु्क्रवार को लगा दिया। अमेरिका ने यह शुल्क प्रतिक्रिया में अमेरिकी सामान पर शुल्क लगाए जाने की चेतावनी के बावजूद लगाया है। यह शुल्क एयरबस, फ्रांस की वाइन और स्कॉटलैंड की व्हिस्की को लक्ष्य करके लगाया है।
यूरोपीय संघ के अधिकारियों और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधियों के बीच अंत समय में बातचीत विफल होने के बाद यह शुल्क मध्य रात्रि से प्रभावी हो गया है।
विश्व व्यापार संगठन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूरोपीय संघ पर शुल्क लगाने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था के अस्थिर होने का जोखिम और बढ़ जाएगा। अमेरिका पहले से चीन के साथ व्यापार युद्ध में उलझा हुआ है।
नए शुल्क लगाए जाने के बाद ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और स्पेन द्वारा मिलकर बनायी गयी एयरबस के विमान अमेरिका में 10 प्रतिशत महंगे हो जाएंगे।
ट्रंप हाल के महीनों में फ्रांस, स्पेन और जर्मनी से आने वाली वाइन को लेकर लगातार हमला करते रहे हैं। अब अमेरिका में इसका आयात 25 प्रतिशत महंगा हो जाएगा। इन शुल्कों के प्रभावी होने से पहले फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रुनो ला माइरे ने वाशिंगटन में चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम होंगे।
अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्यूचिन के साथ बातचीत के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यूरोपीय संघ विश्व व्यापार संगठन के ढांचे के दायरे में इसका प्रतिकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का आर्थिक और राजनीतिक दोनों दृष्टिकोण से गंभीर असर होगा।
