1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US temporary workers visas

US temporary workers visas। अमेरिका अस्थायी कामगारों के लिए 30,000 और वीजा उपलब्ध कराएगा

US
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन सितंबर के अंत से अमेरिका में कुछ अस्थायी कार्यों के लिए 30,000 और विदेशी कामगारों को वीजा उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। योजना का विवरण मसौदा नियम में है। इससे मत्स्य पालन, लकड़ी से जुड़े कार्य कराने वाली कंपनियों व होटलों को फायदा होगा। ये सभी काम अस्थायी प्रकृति के हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि एच-2बी वीजा केवल उन विदेशी कामगारों को जारी किए जाएंगे जिनके पास पिछले 3 वित्तीय वर्ष में वीजा रहा होगा। कई वीजाधारकों को उनके नियोक्ता हर साल काम पर वापस ले आते थे। संघीय पंजी में अस्थायी नियम के प्रकाशन के बाद अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा कामगार की ओर से नियोक्ता से आवेदन लेना शुरू करेगा। बुधवार को इस संबंध में नियम प्रकाशित होने की संभावना है।
 
मजबूत अर्थव्यवस्था में नियोक्ताओं के लिए श्रमिकों की तलाश करना कठिन होता जा रहा है और हरेक वित्तीय वर्ष में 66,000 सीजनल या मौसमी वीजा की संख्या तय की गई है। 
अगला लेख
राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए पीएम मोदी पर प्रतिबंध की मांग