ramcharitmanas
✕

रूस से तनाव के बीच अमेरिका ने निगरानी विमान यूक्रेन भेजा

Updated: शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 (10:27 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन के प्रति समर्थन दिखाने के लिए एक निगरानी विमान कीव भेजा है। अमेरिका ने यह कदम हाल ही में अजोव सागर में रूस की ओर से यूक्रेन के तीन नौसैन्य पोतों पर कब्जे और 24 नाविकों को हिरासत में लेने के बाद उठाया है।


अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। पिछले महीने 25 नवंबर को हुई इस घटना के चलते 2014 में शुरू हुए क्रीमिया संकट के बाद पहली बार रूस और यूक्रेन आमने-सामने आ गए थे।

पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, अमेरिका और उसके सहयोगियों के एक विमान ने आज मुक्त आकाश संधि (ओपन स्काइज ट्रीटी) के तहत एक असाधारण उड़ान भरी, जिसका मकसद यूक्रेन और दूसरे साथी देशों से किए गए वादों को निभाना था।

इसने कहा कि यूक्रेन की सेना ने इस उड़ान के लिए अनुरोध किया था जिसके लिए ओसी-135 विमान भेजा गया। अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, रोमानिया और यूक्रेन इसकी निगरानी कर रहे थे।

पेंटागन ने कहा कि काला सागर में कर्च स्ट्रेट के नजदीक रूस का यूक्रेनी पोतों पर बेवजह हमला उकसावे को बढ़ावा देने वाली गतिविधि है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख