सम्बंधित जानकारी
- गलवान घाटी विवाद : भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत
- Galwan valley attack : भारत और चीन का युद्ध होगा या नहीं?
- चीन से तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में LPG स्टॉक करने के आदेश से मची खलबली
- मन की बात में मोदी बोले, लद्दाख में भारत की भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को मिला करारा जवाब
- पूर्वी लद्दाख में चीन की हरकत से अमेरिकी सांसद नाराज, दिया बड़ा बयान
America | भारत चीन लद्दाख विवाद में अमेरिकी सीनेटर ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई
वॉशिंगटन। पूर्वी लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के मामले में अमेरिका के एक शीर्ष सीनेटर ने भारत के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई और कहा कि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजिंग से डरेगा नहीं।
रिपब्लिकन सीनेटर मार्को रुबियो ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू से बात की और चीन के साथ हुई हिंसक झड़प के मामले में भारत के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। फ्लोरिडा के सीनेटर ने ट्वीट किया कि भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह बीजिंग से डरेगा नहीं।
वहीं सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैक्कोनेल ने एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार चीन पर आरोप लगाया कि उसने भारत के खिलाफ आक्रामकता की है। इससे पहले सीनेटर टॉम कॉटन ने भी भारत के खिलाफ हिंसक रवैए को लेकर चीन की निंदा की थी। शीर्ष रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा था कि चीन ने जापानी क्षेत्रों में अपनी पनडुब्बी घुसपैठ और भारत के साथ उच्च स्तर पर हिंसक झगड़ों को फिर से शुरू कर दिया है। (भाषा)
