सम्बंधित जानकारी
- सशस्त्र सेना झंडा दिवस के बारे में 10 बड़ी बातें
- भगवान दत्तात्रेय प्रकटोत्सव 2022 कब है? जानिए शुभ मंत्र, मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पौराणिक कथा
- भगवान दत्तात्रेय के जीवन के 14 रहस्य
- Indian Railways News : सर्दी में रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की रफ्तार, 60 की जगह अब प्रति घंटे इतनी होगी स्पीड
- पाक तेज गेंदबाज हसन अली स्थानीय मैच में दर्शकों से भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
धार्मिक स्वतंत्रता : भारत कई धर्मों के लोगों का घर, चीन-पाकिस्तान समेत 12 देशों का हाल बेहाल
वाशिंगटन। अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत कई धर्मों के लोगों का घर है और वह सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए भारत को अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता की वर्तमान स्थिति के लिए चीन, पाकिस्तान और म्यांमा सहित 12 देशों को विशेष चिंताजनक देश घोषित किया है।
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया भर में सरकारें और गैर-सरकारी ताकतें लोगों को उनके धर्म के आधार पर परेशान करती हैं, धमकाती हैं, जेल भेजती हैं और यहां तक कि कई बार उनकी हत्या भी की जाती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, 'यकीनन भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वहां कई धर्म के लोग एकसाथ रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर हमारी वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई कुछ चिंताओं पर हमने भारत के संदर्भ में संज्ञान लिया। हम सभी देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर करीब से नजर रखना जारी रखेंगे और इसमें भारत भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत सरकार को सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
