शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. two indian origin women appointed judges in newyork city
Written By
Last Modified: मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (15:31 IST)

न्यूयॉर्क सिटी में भारतीय मूल की 2 महिलाएं बनीं जज

न्यूयॉर्क सिटी में भारतीय मूल की 2 महिलाएं बनीं जज - two indian origin women appointed judges in newyork city
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क शहर के मेयर बिल डे ब्लासियो ने भारतीय मूल की 2 महिला वकीलों को आपराधिक और दीवानी अदालतों में न्यायाधीश नियुक्त किया है। न्यायाधीश अर्चना राव को आपराधिक अदालत में और न्यायाधीश दीपा अंबेकर (43) को दीवानी अदालत में नियुक्त किया गया है।
 
राव को इससे पहले जनवरी 2019 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। न्यूयॉर्क काउंटी जिला अटॉर्नी कार्यालय में वे 17 साल से अपनी सेवाएं दे रही हैं।

अंबेकर को मई 2018 में दीवानी अदालत में अंतरिम न्यायाधीश के रूप नियुक्त किया गया था। मेयर ने परिवार अदालत, आपराधिक अदालत, दीवानी अदालत में 28 नियुक्तियां की हैं।
ये भी पढ़ें
नहीं रहे चित्रकार अकबर पदमसी, कलाकारों ने यूं किया याद