शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. ट्रंप की हैरिस पर की गई टिप्पणी को जो बिडेन ने बताया निंदनीय और गरिमा के खिलाफ
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (14:39 IST)

ट्रंप की हैरिस पर की गई टिप्पणी को जो बिडेन ने बताया निंदनीय और गरिमा के खिलाफ

Joe Biden | ट्रंप की हैरिस पर की गई टिप्पणी को जो बिडेन ने बताया निंदनीय और गरिमा के खिलाफ
वॉशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने उनकी पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस पर की गई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी को निंदनीय और राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ बताया।
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक पेंस के बीच बुधवार को आधिकारिक बहस हुई थी जिसमें ट्रंप के कोविड-19 स्थिति से निपटने, नौकरी, चीन, नस्लीय तनाव और जलवायु परिवर्तन जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 
 
इसके बाद ट्रंप ने गुरुवार को फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में हैरिस पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर बिडेन 3 नवंबर को चुनाव जीत गए तो 1 महीने के अंदर हैरिस उनकी जगह राष्ट्रपति बन जाएंगी। उन्होंने कहा था कि वे कम्युनिस्ट हैं। वे समाजवादी नहीं हैं। आप उनकी सोच देखिए। वे हत्यारों और बलात्कारियों के लिए देश की सीमा खोलनी चाहती हैं। 
 
ट्रंप की इस टिप्पणी के कुछ घंटे बाद बिडेन ने पलटवार करते हुए कहा कि अमेरिकी लोग उनकी इन बातों से थक गए हैं। बिडेन ने एरिजोना में पत्रकारों से कहा कि यह निंदनीय है, राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ है और अमेरिकी लोग अब इन बातों से परेशान हो गए हैं। उन्हें पता है कि यह शख्स कैसा है और इसे रोकना होगा। इस दौरान हैरिस भी बिडेन के साथ मौजूद थीं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने जीता 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार