शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Truck accident in Indonesia, road accident
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 मई 2018 (09:13 IST)

इंडोनेशिया में कई बाइक्‍स और घरों से टकराया ट्रक, 11 की मौत

इंडोनेशिया में कई बाइक्‍स और घरों से टकराया ट्रक, 11 की मौत - Truck accident in Indonesia, road accident
ब्रेबेस (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया में चीनी से लदा एक ट्रक कई मोटरसाइकलों और घरों से टकरा गया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। ट्रक मध्य जावा प्रांत के ब्रेबेस में राजधानी जकार्ता की तरफ जा रहा था तभी इसका ब्रेक फेल हो गया।


स्थानीय आपदा एजेंसी के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक मध्य जावा प्रांत के ब्रेबेस में राजधानी जकार्ता की तरफ जा रहा था तभी इसका ब्रेक फेल हो गया। इसने बायीं तरफ मुड़कर रोकने का प्रयास किया लेकिन एक कार, 13 मोटरसाइकल और सात घरों से जा टकराया।

एजेंसी के अधिकारी सारवा पेरमाना ने कहा, अभी तक 11 लोगों की मौत हुई है और 11 अन्य जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अगर आप भी गर्मी में पीते हों कोल्ड ड्रिंक तो जरूर पढ़ें ये खबर