• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Fire in well of oil
Written By
Last Updated :जकार्ता , बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (19:05 IST)

इंडोनेशिया में तेल के कुएं में आग, 18 मरे ,40 घायल

Fire in oil well
जकार्ता।  इंडोनेशिया के उत्तर-पश्चिमी आचे प्रांत में बुधवार को एक तेल के कुएं में लगी आग के कारण 18 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य झुलस गए हैं। इंडोनेशिया की आपदा राहत प्रबंधन एजेंसी के अनुसार आग अभी तक बुझी नहीं है और आसपास के मकानों तथा पेड़ों की तरफ आग की जोरदार लपटें देखी जा रही हैं।
 
एजेंसी के मुताबिक यह आग तड़के उस समय लगी, जब 250 मीटर गहरा यह तेल कुआं ऊपर तक भर गया और स्थानीय लोग वहां से कच्चा तेल निकालने के लिए एकत्र हो गए। इस दौरान घायल लोगों की संख्या के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। दमकलों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
 
पुलिस सूत्रों का मानना है कि इस क्षेत्र में अवैध रूप से ड्रिलिंग कर कच्चा तेल निकाला जा रहा होगा और वहां खड़े लोगों में से किसी एक ने सिगरेट जलाई होगी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।  
 
एक अन्य पुलिस अधिकारी वाहयू कुनकोरो ने बताया कि हमारा मानना है कि इस कुएं में से आसपास के ग्रामीण लोग तेल को अवैध रूप से निकाल रहे होंगे और उस समय किसी के सिगरेट पीने के कारण इसमें आग लगी होगी। इस आग में झुलसे लोगों की संख्या 40 बताई गई है। (वार्ता)