1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Plane travel caution in plane travel

यदि विमान यात्रा करते हैं यह खबर पढ़ना नहीं भूलें...

Plane travel
वॉशिंगटन। एक छोटी सी नासमझी या चूक आदमी के लिए किस तरह बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है इसका उदाहरण हाल ही देखने को मिला। दरअसल, एक व्यक्ति ने विमान में यात्रा के दौरान मिला सेब अपने बैग में रख लिया तो उस पर करीब 33 हजार रुपए का जुर्माना लग गया। 
 
क्रिस्टल टैडलॉक नामक एक महिला यात्री के साथ अमेरिका में ऐसा ही कुछ हुआ। उसे विमान में खाने के लिए सेब दिया गया था। महिला ने इस उद्देश्य से सेब बैग में रख लिया था कि वह उसे बाद में खाएगी। यह महिला यूनाइटेड स्टेट्स कस्टम एंड बॉर्डर के अधिकारियों को भी यह बताना भूल गई कि वह पेरिस से आई डेल्टा एयरलाइन की फ्लाइट में मिला सेब लेकर आ रही है।
 
कस्टम अधिकारियों ने टैडलॉक के बैग की अचानक जांच की। उन्हें बेग में रखा सेब नजर आ गया। बस, फिर क्या था अधिकारियों ने उस पर 500 डॉलर (करीब 33 हजार रुपए) का जुर्माना ठोंक दिया। क्रिस्टल ने कहा कि उसने यात्रा के दौरान फ्लाइट में मिले सेब को मिनियापोलिस से डेनवर की यात्रा के लिए बचाकर रख लिया था।
अगला लेख
पीएम मोदी की हत्या की साजिश, ऑडियो वाइरल...