1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Train accident in south africa

दक्षिण अफ्रीका में 2 ट्रेनों में भिड़ंत, 3 की मौत, 641 घायल

Train accident in south africa
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया में मंगलवार को दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। आपात सेवा विभाग ने आज इसकी जानकारी दी।


प्रवक्ता चार्ल्स मबासो ने बताया कि आज सुबह हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई लेकिन मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 641 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 11 को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उत्तरी प्रिटोरिया के माउंटेन व्यू स्थित घटनास्थल से हवाई एम्बुलेंस सेवा के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
सांकेतिक फोटो
अगला लेख
लोकसभा चुनाव से पहले वर्ल्ड बैंक से मोदी सरकार के लिए आई खुशखबर, जीडीपी 7.3 रहने का अनुमान...