सम्बंधित जानकारी
- प्रशांत महासागर में क्रेश हुआ एलियंस का विमान!
- माइक टायसन ने विमान में यात्री को मारा घूंसा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- हवा में टकराए वायुसेना के 2 विमान, 3 लोगों की मौत
- चीन में हुए विमान हादसे में सवार सभी 132 लोग मारे गए, राष्ट्रपति जिनपिंग बोले- घटना से हैरान
- चीन में बड़ा विमान हादसा, बोइंग 737 हुआ क्रैश 133 लोग थे सवार
कपल ने विमान में रचाई शादी, मेहमान बने यात्री और क्रू मेंबर्स
अमेरिका के लास वेगास में एक कपल अपने विवाह के लिए हवाई सफर पर निकला, मगर फ्लाइट ही कैंसल हो गई। बाद में उन्होंने दूसरी फ्लाइट बुक की और विमान में ही शादी रचा ली। इस दिलचस्प शादी में उनके मेहमान बने विमान में बैठे अन्य यात्री और क्रू मेंबर्स।
खबरों के अनुसार, अमेरिका के लास वेगास में एक कपल पाम और जेरेमी अपने विवाह स्थल पर पहुंच रहे थे कि तभी आखिरी समय में बताया गया कि उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई। बाद में उन्होंने साउथवेस्ट एयरलाइंस से लास वेगास जाने के लिए दूसरी टिकट बुक कीं। इस दौरान कपल ने दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस भी पहनी थी।
फिर क्या था...विमान के अंदर ही भव्य शादी की तैयारियों शुरू कर दी गईं और दोनों ने आसमान में शादी रचा ली। अब विमान में शादी से जुड़ी दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं।
