1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. target killing : sikh man killed in pakistan

पाकिस्तान के पेशावर में टारगेट किलिंग, सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

pakistan news
Pakistan News : पाकिस्तान के पेशावर शहर में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस सिलसिले में रविवार को कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ टारगेट किलिंग का यह नया मामला है।
 
मनमोहन सिंह (35) पर उस समय हमला किया गया जब वह पेशावर के उपनगरीय इलाके रशीद गढ़ी से कहीं जा रहा था। घटना यक्का तूत पुलिस थाना क्षेत्र के गुलदारा चौक ककशल के पास हुई। सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पेशावर पुलिस प्रमुख अशफाक अनवर के अनुसार, मनमोहन सिंह की हत्या के मामले में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
पुलिस को प्रांत में कानून का पालन करने वाले नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वे अलग-अलग नजरिए से मामले की जांच कर रहे हैं।
 
पिछले 48 घंटों में यक्का तूत इलाके में किसी सिख व्यक्ति पर सशस्त्र हमले की यह दूसरी घटना है। शुक्रवार को पैरों में गोली मारे जाने से एक सिख व्यक्ति घायल हो गया था। 
अगला लेख
प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों से की मुलाकात