शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. taliban spokesman, woman cannot be a minister in Afghanistan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (19:58 IST)

तालिबान ने दिखाया असली चेहरा, कहा- महिलाओं का काम सिर्फ बच्चे पैदा करना

taliban
काबुल। अफगानिस्तान में महिलाओं के प्रदर्शन के बीच तालिबान ने कहा कि किसी भी महिला को मंत्री नहीं बनाया जाएगा। महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए। 
 
स्थानीय मीडिया ने तालिबान प्रवक्ता के हवाले से दावा किया है कि किसी भी महिला को अफगानिस्तान की सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाएगा। उन्हें सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए।
 
टोलो न्यूज ने तालिबान प्रवक्ता के हवाले से ट्वीट कर कहा कि एक महिला मंत्री नहीं हो सकती। यह ऐसा है जैसे आप उसके गले में कुछ डालते हैं, जिसे वह संभाल नहीं सकती। ट्‍वीट में कहा गया है कि एक महिला का कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है। तालिबान ने कहा कि महिला प्रदर्शनकारी पूरे अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। इस बीच, तालिबानियों ने प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी भी की थी, जिसमें कुछ महिलाएं और बच्चे घायल हुए थे।
ये भी पढ़ें
भारत में क्यों बंद हुई Ford, जानिए कारण...