सम्बंधित जानकारी
- अफगानिस्तान में भारत को बड़ा झटका, ISI के मास्टर प्लान से 5 दिन में तालिबान का 8 बड़े शहरों पर कब्जा
- तालिबानियों का 3 और शहरों पर कब्जा, 1.54 लाख से अधिक लोग विस्थापित
- बड़ी खबर, तालिबान से जंग में भारतीय वायुसेना की मदद चाहता है अफगानिस्तान
- अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा : भारत सरकार ने मजार-ए-शरीफ से अपने राजनयिकों को वापस बुलाया, नागरिकों के लिए जारी की Advisory
- अमेरिका ने कसा तालिबान पर शिकंजा, आतंकी ठिकानों पर किए हवाई हमले
तालिबान ने Mi-24 हेलीकॉप्टर पर किया कब्जा, भारत से मिला था गिफ्ट में
लगता है तालिबान को रोकना अफगान सेना के लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी बीच आज तालिबान के लड़ाकों ने भारतीय वायुसेना द्वारा गिफ्ट में मिले Mi-24 लड़ाकू हेलीकॉप्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान के लड़ाकों ने अपने हमलों को और तेज करते हुए साल 2019 में भारत सरकार की ओर से मिले दो Mi-24 लड़ाकू हेलीकॉप्टरों से एक पर कब्जा जमा लिया है।
खबरों के मुताबिक, तालिबान ने अफगानिस्तान के 3 और प्रांतों की राजधानियों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही उसका अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर हिस्से पर भी लगभग पूरी तरह से कब्जा हो गया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा Mi-24 हेलीकॉप्टर भारत ने ही दिए हैं।
