1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Taiwan leader Tsai Ing-wen

‘ग्‍लोबल टाइम्‍स’ ने ताइवान की राष्‍ट्रपति से कहा, आग से खेल रही हो!

Global times
अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी कीथ क्राच की ताइवान यात्रा से भड़के चीन के सरकारी भोपू ‘ग्‍लोबल टाइम्‍स’ ने ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंगवेन को जान से मारने की धमकी दी है।

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि ताइवान की नेता त्‍साई अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी के साथ डिनर करके आग से खेल रही हैं। चीनी अखबार ने कहा कि अगर त्‍साई वेन के किसी कदम से चीन के कानून का उल्‍लंघन हुआ तो युद्ध शुरू हो जाएगा और ताइवानी नेता का 'सफाया' कर दिया जाएगा।

इससे पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्राच 17 सितंबर को ताइवान पहुंचे थे। उन्‍होंने 18 सितंबर को ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन के साथ डिनर किया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के किसी अधिकारी की यह सब शीर्ष स्‍तर की यात्रा थी। इससे पहले अमेरिका के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री एलेक्‍स अजार भी ताइवान आए थे। त्‍साई वेन और क्राच के एक साथ डिनर करने पर चीनी अखबार भड़क उठा।

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने यह धमकी ऐसे समय पर दी है जब चीनी के फाइटर जेट लगातार ताइवान एयरस्‍पेस में घुस रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन चीन ने ताइवानी एयरस्पेस में अपने 19 जहाजों को भेजा। चीन के इस उकसावे की कार्रवाई के वक्त अमेरिकी उप विदेश मंत्री किथ क्राच ताइवान को लोकतांत्रिक व्यवस्था में तब्दील करने वाले पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग हुई को श्रद्धांजलि दे रहे थे।

शुक्रवार को चीन के 18 फाइटर जेट्स ने एक साथ ताइवानी सीमा में घुसपैठ की थी। चीन के इस घुसपैठी बेड़े में 12 जे-16 फाइटर जेट, 2 जे-10 फाइटर जेट, 2 जे-11 फाइटर जेट, 2 एच-6 परमाणु बॉम्बर और एक वाय-8 एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट शामिल था। जैसे ही ताइवानी रडार ने चीनी एयरफोर्स की इस घुसपैठ का पता लगाया वैसे ही वॉर्निग जारी कर दी गई। ताइवानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने चीनी जहाजों को खदेड़ने का मिशन भी शुरू कर दिया। वहीं एंटी एयरक्राफ्ट गन और मिसाइलों को भी एक्टिवेट कर दिया गया।
अगला लेख
कोरोनाकाल में सिर्फ डेढ़ घंटे चला मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र,पहली बार वुर्चअल तरीके से जुड़े विधायक