• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sukhoi fleet disbanded
Written By
Last Updated :मॉस्को , शुक्रवार, 10 जून 2016 (09:49 IST)

रूस ने खत्म किया सुखोई 27 का बेड़ा

Sukhoi
मॉस्को। रूस की वायुसेना ने राजधानी मॉस्को के पास हुई घातक दुर्घटना के बाद सुखोई 27 लडाकू विमानों के पूरे बेड़े को गुरुवार को खत्म कर दिया।
            
सूत्रों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख विक्टर बांडारेव ने दुर्घटना के सही कारणों का पता चलने तक दो इंजन वाले इस लड़ाकू विमान की पूरी टुकड़ी को खत्म करने का आदेश दिया। ऐसा माना जा रहा है कि राजधानी के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुई सुखोई 27 विमान में कुछ तकनीकी खामियां थीं।
             
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह विमान अपने बेस में लौट रहा था और इसमें कोई हथियार या विस्फोटक नहीं था। मंत्रालय का एक आयोग दुर्घटना के सही कारण का पता करने के लिए घटनास्थल के समीप जांच कर रहा है। 
         
दुर्घटना में विमान चालक की मौत हो गई। वह विमान को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाने के कारण बाहर कूदने में असफल रहा। माना जाता है कि रूस के पास 300 से अधिक सुखोई 27 लड़ाकू विमान हैं।(वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक की मौत