• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Rajendra dadu dead, BJP, MLA
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 10 जून 2016 (18:27 IST)

सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक की मौत

Rajendra dadu dead बुरहानपुर जिले नेपानगर विधानसभा भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू सड़क हादसे में मौत
सीहोर, (मप्र)। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेन्द्र दादू की गुरुवार को इन्दौर भोपाल मार्ग पर आष्टा और सीहोर के बीच सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीररूप घायल हो गए।
भाजपा विधायक प्रदेश में 11 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के सिलसिले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर कल भाजपा विधायकों की एक अहम बैठक में शामिल होने कार से भोपाल आ रहे थे।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में विधायक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सीहोर जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गये।
 
दादू बुरहानपुर जिले की नेपानगर (एसटी) सीट से दूसरी दफा जीते थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनकी उम्र 54 वर्ष थी और उनके परिवार में पत्नी, चार पुत्रियां और एक बेटा है।(भाषा)