1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Suicide attack in Afghanistan

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 22 लोगों की मौत

Suicide attack in Afghanistan
काबुल। अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सीमा से लगे जलालाबाद के समीप मंगलवार को एक रैली के दौरान आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। नागरहार प्रांत के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।


 
नागरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोंघानी ने बताया कि हमले में 23 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रांतीय परिषद के एक सदस्य के मुताबिक, हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं तथा मृतक संख्या और बढ़ सकती है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय मिलिशिया कमांडर के विरोध में एकत्र हुए लोगों को लक्ष्य कर हमला किया गया। रैली में सैकड़ों लोग शामिल थे। फिलहाल किसी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। (वार्ता)
अगला लेख
...जब नशे में धुत्त शख्स ने निगला जिंदा सांप, जानें आगे क्या हुआ