1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Space Agency NASA, Neptune

हब्बल ने कैद की नेपच्यून की रहस्यमयी आंधी की तस्वीरें

Space Agency NASA
लॉस एंजिल्स। अंतरिक्ष एजेंसी नासा के हब्बल अंतरिक्ष टेलिस्कोप ने वरुण ग्रह की रहस्यमयी आंधी की तस्वीरों को कैद किया है। माना जा रहा है कि इसकी दुर्गंध सड़े हुए अंडों के समान है और यह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। हब्बल ने वर्ष 1990 के मध्य में 2 अंधकारमय आंधियों का पता लगाया था, जो बाद में लुप्त हो गईं थीं।


हब्बल टीम के मुताबिक नासा के वॉयजर 2 अंतरिक्षयान ने ग्रह की इस अत्याधिक अंधकारपूर्ण आंधी का पता पहली बार 1980 के अंतिम महीनों में लगाया था। हब्बल ने वर्ष 1990 के मध्य में 2 अंधकारमय आंधियों का पता लगाया था, जो बाद में लुप्त हो गईं थीं। इस हालिया आंधी को पहली दफा वर्ष 2015 में देखा गया था लेकिन यह अब धीरे-धीरे लुप्त होने की स्थिति में है।

बृहस्पति ग्रह के ग्रेट रेड स्पॉट की तरह ही यह आंधी चक्रवात की विपरीत दिशा में चक्कर काट रही है और ग्रह की गहराई में मौजूद पदार्थों को बाहर निकाल रही है। यह अंधकारमय बवंडर ग्रह विज्ञानियों के पूर्वानुमान के विपरीत पेश आ रहा है जिनका मानना था कि इसके चलते एक विस्फोट हो सकता है। इसके उलट यह कमजोर पड़ रहा है। (भाषा)
अगला लेख
कावेरी जल के लिए जारी रखेंगे प्रयास : अन्नाद्रमुक