मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sikh student in america , New York
Written By
Last Updated : रविवार, 22 जुलाई 2018 (21:34 IST)

अमेरिका में रह रहे सिखों के लिए खुशखबर, न्यूयॉर्क के स्कूलों में सिख धर्म के बारे में होगी पढ़ाई

Sikh
न्यूयॉर्क। अमेरिका में 70 प्रतिशत से ज्यादा नागरिकों को सिख धर्म की जानकारी नहीं होने के बीच न्यूयॉर्क प्रांत के स्कूलों में इस धर्म तथा इसकी परंपराओं के बारे में पढ़ाया जाएगा। फॉक्स 5 एनवाई की खबर के अनुसार गैरसरकारी संगठन यूनाइटेड सिख्स ने न्यूयॉर्क के शिक्षा विभाग के साथ गठजोड़ किया है। इसका मकसद अमेरिकी विद्यार्थियों को सिख धर्म के बारे में जानकारी देना है।
 
 
रिपोर्ट के अनुसार यूनाइटेड सिख्स के वरिष्ठ नीति सलाहकार प्रीतपाल सिंह ने कहा कि उनके समूह ने जिन अमेरिकियों का सर्वेक्षण किया उनमें से 70 प्रतिशत लोगों को सिख धर्म के बारे में जानकारी नहीं है। अमेरिकी छात्रों को अपने सिख सहपाठियों के बारे में पता नहीं है।
 
रिपोर्ट में सिंह के हवाले से कहा गया है, उन्हें यह नहीं पता है कि हम कौन हैं, हमारा मूल क्या है, हम कहां से आते हैं या हम किस देश से आते हैं। उन्होंने कहा कि यह तथ्य कि हम भारत से आते हैं, वे नहीं समझ पाते। औपचारिक रूप से पाठ्यक्रम शुक्रवार को घोषित किया गया। लेकिन वास्तव में इसकी शुरुआत सितंबर 2016 में कुछ शहर की कक्षाओं से हुई थी। एक अनुमान के अनुसार करीब 5 लाख सिख अमेरिका में रहते हैं। (भाषा)