सम्बंधित जानकारी
- बद्रीनाथ धाम में अब तक परिवार से बिछड़े 40 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया पर्यटन पुलिस ने
- पीएम मोदी आज करेंगे ड्रोन महोत्सव का उद्घाटन
- Weather Update: मानसून और आगे बढ़ा, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भारी वर्षा की संभावना
- काबर झील में पानी ही नहीं बचेगा तो परिंदे कहां से आएंगे?
- एनकाउंटर में मारे गए टीवी एक्ट्रेस अमरीन के हत्यारे, 3 दिन में 10 आतंकी ढेर
सूडान में आया अजीबोगरीब मामला सामने, भेड़ को मिली 3 साल की जेल
खार्तूम। हाल ही में अफ्रीकी देश साउथ सूडान में एक भेड़ को हत्या के जुर्म में 3 साल के लिए जेल भेजने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस भेड़ को अब सजा के रूप में 3 साल तक सजा काटनी होगी।
बात यह है कि ये मामला साउथ सूडान के रुंबेक ईस्ट काउंटी का है। जहां भेड़ ने बुजुर्ग महिला अधिइयू चापिंग के सिर में मार-मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। इसके बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद मामले में भेड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कोर्ट पहुंचा। जहां भेड़ को 3 साल जेल की सजा सुना दी गई।
कोर्ट ने इस भेड़ को अपनी सींग से एक बुजुर्ग महिला अधिइयू चापिंग की हत्या करने का दोषी पाया गया है। बताया जा रहा है कि भेड़ ने महिला के सीने पर कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई। ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इंसानों की अदालत में जानवरों को भी क्राइम करने की सजा मिल सकती है। भेड़ ने एड्यू चैपिंग नाम की महिला पर हमला कर दिया था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।(फ़ाइल चित्र)
