• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. russian found guilty for playing pokemon go in church
Written By
Last Modified: मास्को , शुक्रवार, 12 मई 2017 (08:27 IST)

चर्च में पोकेमोन गो खेल रहा था, मिली यह सजा...

pokemon go
मास्को। चर्च में पोकेमोन गो खेलना एक ब्लॉगर को खासा महंगा पड़ गया। रूस की एक अदालत ने इस शख्स को साढ़े तीन साल कैद की सजा सुनाई है। हालांकि इस सजा को फिलहाल निलंबित रखा है।
 
ब्लॉगर ने चर्च में 'पोकेमोन गो' खेलने संबंधी एक वीडियो स्वयं पोस्ट किया था। स्वयं पर फिल्माए गए इस वीडियो में वह जार निकोलस द्वितीय की याद में बने आर्थोडॉक्स चर्च की इमारत में 'पोकेमोन गो' खेलता दिख रहा है। इस पर बवाल मच गया। 
 
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, येकतेरिनबर्ग शहर की अदालत ने 22 वर्षीय रूसलन सोकोलोव्स्की को धर्म के अनुयायियों का अनादर करने और नफरत फैलाने का दोषी पाया गया है। 
 
वीडियो में सोकोलोव्स्की चर्च के अंदर जाने से पहले यह कहते दिखाई दे रहा है कि गिरफ्तार होने का खतरा पूरी तरह से बकवास है। इसमें वह कह रहा है, यदि आप चर्च के अंदर अपने स्मार्टफोन के साथ जा रहे हैं तब भला इससे कौन अपमानित हो सकता है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
भाजपा नेता विनोद ठाकुर ने थामा कांग्रेस का हाथ