1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia deployed 11 nuclear bombers near NATO border

आरपार के मूड में पुतिन, NATO बॉर्डर के निकट तैनात किए 11 परमाणु बमवर्षक विमान

Russia Ukraine war
नई दिल्ली। नाटो देशों की बढ़ती सक्रियता और यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगता है आरपार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। रूस ने नाटो देशों के बॉर्डर से सिर्फ 20 मील की दूरी पर 11 परमाणु बमवर्षक विमान तैनात कर दिए हैं। 
 
अमेरिकी सैटेलाइट ऑपरेटर प्लैनेट लैब्स की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक में नॉर्वे के बॉर्डर से 20 मील से भी कम दूरी पर रूसी TU-160 और TU-95 परमाणु बमवर्षक विमानों की तैनाती कर दी गई है। टीयू-160 को रूस का सबसे घातक विमान माना जाता है। ऑपरेशन के दौरान यह 7500 मील की दूरी बिना रुके तय कर सकता है। ये बमवर्षक कम दूरी की 12 परमाणु मिसाइलों को ले जा सकते हैं। 
 
दूसरी ओर, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को परमाणु हथियारों का सहारा उसी स्थिति में लेगा जब रूस को तबाही का सामना करना पड़ेगा। रूस ने हाल ही में यूक्रेन पर ईरान में बने कामिकेज ड्रोनों से हमला किया और मिसाइलें भी दागी हैं। 
 
विश्व युद्ध की धमकी : रूस परोक्ष रूप से विश्वयुद्ध की धमकी दे चुका है। रूसी सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी अलेक्जेंडर वेनेदिकतोव ने कहा कि यदि यूक्रेन नाटो में शामिल हुआ तो ये तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत होगी। 
अगला लेख
हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्णय, जानिए क्यों बदला हाईकोर्ट का फैसला?